मनोरंजन जगत दिनांक 22 मई ( प्रतिनिधी)
भूल भुलैया 2 से बॉलीवुड का लंबा इंतजार खत्म हुआ हुआ, पिछले कई महीनों से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट का इंतजार बॉलीवुड बेसब्री से कर रहा था, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त ओपनिंग ली
दर्शकों के क्रेज को देखते ही यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है. तो अब कार्तिक की इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गा’ड़ दिए.
जानकारी के लिए बता दें कि, भूल भुलैया 2 ने मॉर्निंग शो में 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की थी. यह रात के शो तक जाते-जाते 50 परसेंट हो गई थी. लेकिन शाम और रात के शो में पूरी पूरी फैमली भारी संख्या में पहुंची.
यही वजह रही की अब पहले दिन ही Bhool Bhulaiyaa 2 का बॉक्स ऑफिस इतना कमाल रहा है. साथ ही भूल भुलैया 2 मेकर्स ने टिकट्स के प्राइस भी काफी कम कर दिए थे. अगर यह अधिक होते तो कमाई और भी ज्यादा नजर आती.
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाता के मुताबिक, भूल भुलैया 2 को देखने नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं. इस समय कार्तिक की फिल्म की मांग राजामौली की फिल्म RRR के हिंदी वर्जन से ज्यादा है.
बता दें कि इस हॉ’रर कॉमेडी के रिलीज होने का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल की फिल्म भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की फिल्म है, जो 15 साल बाद उसी कहानी को आगे बढ़ाती है.






