मनोरंजन जगत 14 मई ( प्रतिनिधी)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी.
अक्षय ने बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाएंगे. अक्षय के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं.
अक्षय कुमार ने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया-वास्तव में कांस 2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था लेकिन दुख की बात ये है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. अनुरागा ठाकुर आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. वहां ना होना बहुत मिस करुंगा.






