आसमान से बरस रही आग,वर्धा महाराष्ट्र में सबसे गर्म,चंद्रपुर और नागपुर…..

0
12

नागपूर / वर्धा/चंद्रपूर दिनांक 14 मई ( प्रतिनिधी)

शनिवार 14 मई को महाराष्ट्र में वर्धा सबसे गर्म रहा।वर्धा का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा। पारे ने उछाल मारा और इस सीजन का  यह सबसे ज्यादा तापमान है।पिछले कई दिनों से गर्म चल रहे चंद्रपुर को आज वर्धा ने आज पीछे छोड़ दिया

वर्धा के बाद चंद्रपुर और नागपूर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई,चंद्रपुर में 46.2 वही नागपुर में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार सूरज की किरणों के सीधे पड़ने से नागपुर समेत विदर्भ में भयंकर गर्मी पड़ रही है। शनिवार  इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अगले कुछ दिनों तक पारा इसके आस पास ही रहने की संभावना है। नागपुर,वर्धा,चंद्रपुर समेत पूरे विदर्भ में पारे का आग उगलना जारी रहेगा।

तपती धूप में कुछ पल के लिए आसमान में बादल छाने से फौरी राहत तो मिलती है लेकिन तापमान में कमी आने की संभावना नजर नहीं आ रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here