बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक बार फिर से मुंबई में एक बड़ा घर खरीदा है जो अब चर्चा में है. अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपने लिए 31 करोड़ रुपये की 5,184 वर्ग फुट का एक नया घर खरीदा है. एक्टर ने ये नई प्रॉपर्टी क्रिस्टल ग्रुप के प्रोजेक्ट में लिया है.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह अपार्टमेंट अटलांटिस की 27वीं और 28वीं मंजिल पर स्थित है. उनका यह प्रोजेक्ट रियल्टी क्रिस्टल प्राइड डेवलपर्स द्वारा विकसित किया जा रहा है. साथ ही उन्हें इस घर के साथ 6 कार पार्किंग मिली है. महाराष्ट्र सरकार ने 26 अगस्त 2020 को घरों पर स्टांप ड्यूटी 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दी थी, जिससे रियल एस्टेट को सपोर्ट मिले. सरकार द्वारा यह छूट 31 दिसंबर 2020 तक ही दी गई थी. जिसके चलते अमिताभ को स्टांप ड्यूटी मे फायदा मिला.
अमिताभ बच्चन इस डुप्लेक्स के खरीदने के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। सनी ने 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा। ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है। वहीं इस संपत्ती के लिए सनी ने 48 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया। सनी लियोनी का ये नया आशियाना अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है। इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं।





