नवनीत राणा और रवी राणा की जमानत पर आज सुनवाई

0
29

महाराष्ट्र दिनांक 29 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र की निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके निर्दलीय पति रवि राणा की जमानत याचिका पर मुंबई सेंशन्स कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

दोनों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद मुंबई में भारी बवाल मचा। शिवसैनिकों ने खूब हंगामा किया और हनुमान चालीसा पाठ नहीं होने दिया।

इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और राणा दम्पत्ति के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर लिया। उसी दिन से दोनों जेल में हैं। इस दौरान राणा दम्पत्ति ने हाई कोर्ट का भी रुख किया, लेकिन एक के बाद एक झटके लगे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here