जरीपटका में बड़ी चोरी,30 लाख से ज्यादा के……

0
12

नागपूर दिनांक 27 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

नागपुर के जरीपटका इलाके में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है , जरीपटका इलाके में कुकरेजा लेआउट के एक घर में चोरी हुई है.

रात में घर में किसी को न देखकर चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर से 30 से 32 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। सुबह घर का ताला टूटा हुआ पड़ोसियों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की

पिछले कुछ दिनों से नागपुर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। खास बात यह है कि कुछ घरों में इसी तरह से चोरी की गई है।

कई लोग गर्मी की छुट्टियों मेंं बाहर घूमने जाने का प्लान करते हैं। हालांकि इस तरह से घर में ताला लगाना अब परेशानी का सबब बन गया है। आए दिन चोरी की खबर सुनने से लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में अब पुलिस के सामने ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here