रेलवे स्टेशन से चुराया मोबाइल,2 घंटे के अंदर ही…..

0
13

नागपूर दिनांक 24 एप्रिल ( महनगर प्रतिनिधी)

शिकायत मिलने के 2 घंटे के भीतर ही मोबाइल चोर को दबोच लिया गया. उसके पास से 19,999 रुपये का चोरी किया मोबाइल भी बरामद किया गया. आरोपी का नाम बाल गंगाधरनगर, जिला इंदौर, मप्र निवासी यशपाल पुत्र मनोहर सिंह (30) बताया गया.

शेंडा, जिला गोंदिया निवासी तुपेश सुदंरलाल उइके (29) गीतांजलि एक्सप्रेस से नाशिक जाने के लिए प्लेटफार्म 7 पर मौजूद थे. इसी बीच उन्हें नींद आ गई और यशपाल ने उनका मोबाइल चोरी कर फरार हो गया.

शिकायत दर्ज कराने के बाद करीब 8 बजे तुपेश जीआरपी टीम के आरपीएफ थाने पहुंचा. सीसीटीवी यूनिट में ऑन ड्यूटी नवीन कुमार और भुपेन्द्र बाथरी ने रिकॉर्डिंग जांची. इसी बीच करीब 10  बजे यशपाल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दिखाई दिया. नवीन कुमार, बाथरी और अनिल कुमार ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की.

कुछ ही देर में यशपाल ने चोरी कबूल कर ली. उसने तुपेश से चोरी किया मोबाइल भी आरपीएफ को सौंपा. आगे की कार्यवाही के लिए मामला जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here