अगले 48 घंटो में विदर्भ के इन जिलों में बारिश की संभावना

0
17

नागपूर/वर्धा/यवतमाळ दिनांक 23 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बिजली की कड़क के साथ विदर्भ के नागपुर, वर्धा और यवतमाल जिले के कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

वैश्विक जलवायु परिवर्तन का असर पूरे देश पर दिखाई दे रहा है। अप्रैल महीने में ही कहीं बेमौसम बारिश तो कहीं तपा देनेवाली गर्मी लोगों को तड़पा रही है। ला नीनो और अल नीनो के की बदलती स्थितियों से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 4 साल से देश में यह स्थितियां असर डाल रही हैं। इसका मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु परिवर्तन है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यह खेल आगामी दिनों तक चलता रहेगा। हालांकि इस साल ला नीनो और अल नीनो के मध्य में देशभर में सामान्य बारिश होगी। इस साल सूखे के आसार नहीं है। यह मानसून कृषि के लिए बेहतर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here