बैंक में गिरवी रखा था प्लॉट,बेचने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी

0
10

नागपूर दिनांक 21 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

प्लॉट बेचने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले व्यवसायी के खिलाफ सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी न्यू कॉलोनी, छावनी निवासी अमित अशोक बुद्धराजा (46) बताया गया. पुलिस ने कामगारनगर, गिट्टीखदान निवासी गौरव महेंद्र शुक्ला (34) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. अगस्त 2020 में अमित ने अपना प्लॉट बेचने निकाला.

गौरव को प्लाट पसंद आ गया और 1.23 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ. बयाने के तौर पर अमित ने 2 टप्पों में 10 लाख रुपये लिए. इसके बाद वह सेल डीड करवाने के लिए आनाकानी करने लगा. गौरव ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि अमित ने अपना प्लॉट आईडीएफसी बैंक में गिरवी रखकर कर्ज लिया है.

गिरवी होने के बावजूद उसने प्लॉट का सौदा कर गौरव के साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. गौरव ने प्रकरण की शिकायत सदर पुलिस से की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here