शादी में म्यूजिक,डांस और फिर दुल्हन का भाई और दूल्हे का दोस्त घायल

0
11

नागपूर दिनांक 12 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)

शादी में खुशियों का माहौल ,म्यूजिक और डांस का दौर चल रहा था,सभी बड़े खुश नजर आ रहे थे तभी हुआ कुछ ऐसा की अफरा तफरी का माहौल बन गया

नागपुर शहर के कपिल नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक शादी के रिसेप्शन पार्टी में 4 लोगों ने दूल्हे के दोस्त और दुल्हन के भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस के मुताबिक शादी शनिवार को हुई थी और अगले दिन दूल्हे के घर के पास रिसेप्शन पार्टी रखा गया था. पार्टी में दोनों पक्षों के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे. पार्टी में आए लोग नव दंपति को बाधाई दे रहे थे. सभी के चेहरे पर खुशियां थी. अचानक पार्टी के रंग में भंग पड़ गया.

पुलिस का कहना है कि पार्टी में म्यूजिक चल रहा था, जिस पर कुछ लोग डांस कर रहे थे. फिर म्यूजिक बंद कर दिया गया. इस पर नशे में धूत्त 4 लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. ये चारों चाहते थे कि म्यूजिक बंद न हो. दोनों पक्षों के लोगों ने चारों को समझना चाहा, मगर वे समझने को तैयार नहीं हुए. अचानक उनलोगों ने चाकू निकाल लिया और दूल्हे के दोस्त और दुल्हन के भाई को चाकू मार दिया.

घायल अवस्था में दोनों को पास के अस्तपाल में पहुंचाया गया. इधर चारों मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चारों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here