हिन्दी,मराठी सहित 9 भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च

0
22

भारत दिनांक 11 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

भारत की अग्रणी ऑनलाइन मैट्रिमोनी कंपनी, Matrimony.com ने भारतवासियों के लिये एक विशेष स्थानीय भाषामें मैचमकिंग ऐप Jodii केलॉन्च की घोषणा कीहै। यह सेवा मराठीके साथ साथ हिन्दी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, तमिलऔर तेलुगूके जैसे९भाषाओं में उपलब्ध है।

कंपनीनेपिछले२२ वर्षों में लाखों भारतीयों कोअपने जीवनसंगीढूँढने में मदद कीहै।अपने इसी सफल इतिहास, और आम जनता कि अपने मातृभाषा मेंएकमैचमकिंगऐपकी तलाशके आधार परMatrimony.com ने यह नई सेवाशुरूकीहै। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Jodii ऐप पर डिप्लोमा, 12th (बारहवीं), 10th (दसवीं) या उससे कम कक्षा तक पढ़े हुए लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। पेशे के लिहाज से यह सेवा श्रमिक श्रेणी और स्वरोजगारी लोगों के लिए आदर्श है।

भारतीय भाषा में बात करने वाले लोग देश केसारे इंटरनेट उपयोगकर्ताओंके लगभग ७५% हिस्सा हैऔर उनमें से ९०% अपनीस्थानीय भाषा में इंटरनेट सेवाएं उपयोग करनापसंद करते हैं। ५० करोड़ भारतीय हिन्दी में बात करते हैं।  इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के भाषा के मामले में, हिन्दी२०.१करोड़पर है, जहाअन्य भारतीय भाषाओं में २२.४करोड़ उपयोगकर्ताएंहैं। मोबाइल इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ हैंडसेट की गिरती कीमतों ने छोटे शहरों में पहली बार मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ाने में सहायता की है। महामारी के कारण इन उपयोगकर्ताओं में डिजिटल सेवाएं अपनाने में तेज़ी से बढ़ोतरीहुई है।

ऑनलाइन मैचमकिंग बहुत लोकप्रिय हो रहा है, मगर अन्य डिजिटल सेवाओं के गति से नहीं। यह बाजार में मौजूद मैचमकिंग सेवाओं के कमियों के कारण है, जैसे कि सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्धता, सेवाओं की मुश्किल प्रक्रियाएं और महंगी योजनाएं, जिससे इन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त प्रोफाइल की संख्या कम हो जाती है। यही नहीं, इन उपयोगकर्ताओं को अपने ही कुछ चुनौतियों का सामना करना पढ़ता है, जैसे कि अपने ही दोस्तों और रिश्तेदारों में से ढूँढें हुए गिने चुने रिश्तें, और दूसरे भरोसेमंद जानकरी देने वालों की कमी।

Matrimony.com के सीनियरवाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अर्जुन भाटिया ने कहा है, “तेज़ी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में, जोड़ी एक ऐसी सरल टेक्नोलॉजिकल समाधान है जो हर आम भारतीय के लिए अपने सपनों की जीवनसंगी ढूँढनेकी परेशानी को दूर करता है। जोड़ी आपको रिश्तेंढूँढनेके सफर में विकल्प, सुविधाऔर सुरक्षादेता है। हम महिलायों को ऐसे निर्णयलेने के लिये शशक्त कर रहे है जिस्से उनके जीवन पर सही प्रभाव पढ़े।”

Jodii ऐप की मुख्य विशेषताएं:

•Jodii ऐप का उपयोग करना आसान है और यह हिन्दी, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, ओरिया, तमिल, तेलुगू, कन्नडा और मलयालम के साथ १०भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें प्रोफाइल बनाने के लिये बस कुछ ही साधरण जानकरी देना काफी है।

•उपयोगकर्ता अपनी भाषा में रजिस्ट्रेशन कर सकते है और धर्म, शहर, जाती, शिक्षा और आय के आधार पर अपने लिये रिश्तें ढूँढ सकते है।

• Jodii ऐप आपके उपयुक्त जीवनसंगी के खोज में आपको गोपनीयता और सुरक्षा का भरोसा देता है। महिला सदस्यों को यह सुविधा दी जाती है कि वे अपनी फोटो को छुपा सकते है और बस अपने पसंदीदा प्रोफाइल को ही अपना फोटो देखने देसकतेहै।

•सभी पुरुष सदस्यों कोअपना प्रोफाइल सरकारी प्रमाणपत्र के द्वारा सत्यपित करना आवश्यक है।

•जोड़ी पे रजिस्ट्रेशन बिलकुल मुफ्त है और कुछ बहुतही सुलभ प्लान्स के द्वारा आप और भी सुविधाएं पा सकते है जैसे कि किसी प्रोफाइल को सीधा कॉल करना या प्रोफाइलकि कुंडली देखना।

आप गूगल प्लेस्टोरसे जोड़ी ऐप डाउनलोड यहाँ से कर सकते है:https://play.google.com/store/apps/details?id=jodii.app

Matrimony.com ltd. के बारे में:

Matrimony.com भारत की अग्रणी इंटरनेट कंपनी है। यह एक सिग्नेचर उपभोकता इंटरनेट संगुटिका है,जो कि भारत मैट्रीमोनी, कम्युनिटी मैट्रीमोनी और एलिट मैट्रीमोनी जैसे प्रसिद्ध ब्रैंडों का प्रबंधन कर रहा है। भारतमैट्रीमोनी को सबसे बड़ा और भरोसेमंद मैट्रीमोनी ब्रैंड माना जाता है जिसकेपूरे भारत में ११०से भीअधिक रिटेल आउटलेट है। Matrimony.com ने आम भारतीय के लिए स्थानीय भाषा में मैचमकिंग सेवा जोड़ी शुरू की है। यह कंपनी भारतवासी और प्रवासियों के लिए मैचमकिंग और विवाह संबंधित अन्य सेवाएं देता है। इस कंपनी ने WeddingBazaar.com, Mandap.com और CommunityMatrimony.com जैसे कई नए बिज़नेस मॉडल शुरुकी है और साथ ही साथ ३०० से भी ज्यादा सामुदायिक विवाह वेबसाइट चलाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here