नागपुर चंद्रपुर दिनांक 9 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
चंद्रपूर जिले के भद्रावती में 4 अप्रैल को बिना सर के नग्न युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था, यूपी की उम्र तकरीबन 22 वर्ष थी
पुलिस ने जांच करते हुए फॉरेंसिक की सहायता से युवती के शव की शिनाख्त का कार्य शुरू किया, घटनास्थल के आसपास लोगों से जानकारी ली गई ,अनेक पुलिस स्टेशन से मिसिंग युवती की जानकारी लेकर मिले शव से मिलान किया गया पर शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी
पुलिस को खबरी के मार्फत जानकारी मिली और पुलिस ने उस दिशा में जांच आगे बढ़ाई और आखिर पुलिस को सफलता मिली
मृतक युवती के बहन को बुलाकर शिव के फोटो और शव के पास मिली चीजों को दिखाया जाने पर बहन ने मिला शव 22 वर्षीय बहन का होने की बात स्वीकार की
मृतक युवती नागपुर जिले के रामटेक की निवासी थी, युवती की शिनाख्त होने से पुलिस को प्रारंभिक बड़ी सफलता मिली और अब हत्यारे को पकड़ने की चुनौती उनके सामने है






