भारत दिनांक 9 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) से पहले गठबंधन के लिए BSP सुप्रीमो मायावती (Mayawati) से संपर्क किया। ऐसा कहना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का। उन्होंने कहा कि मायावती को मुख्यमंत्री पद की पेशकश भी की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल का मानना है कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वह केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों के दबाव में थीं।
उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि मायावती ने चुनाव नहीं लड़ा। हमने मायावती को सन्देश भेजा था कि गठबंधन करें, आप मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने बात भी नहीं की। वे लोग, कांशी रामजी की तरह, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”
राहुल ने कहा, “उन्होंने उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज को जगाने के लिए खून-पसीना बहाया है… यह और बात है कि कांग्रेस को नुकसान हुआ… लेकिन आज मायावती कह रही हैं कि मैं उस आवाज के लिए नहीं लड़ूंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने मैदान खुला छोड़ दिया। क्यों? CBI, ED, Pegasus … लोग केवल उनसे लड़ सकते हैं … वे (सरकार) संविधान के कार्यान्वयन की अनुमति नहीं देंगे। संविधान को संस्थानों के जरिए लागू किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने (सरकार) सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।” राहुल ने कहा, “अगर संस्थाएं हमारे हाथ में नहीं हैं, तो संविधान भी हमारे हाथ में नहीं है।”






