नागपूर के व्यापारी इलाके से 12 लाख की लूट

0
8

नागपूर दिनांक 8 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

मस्कासाथ परिसर में गुरुवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई. कबाड़ व्यापारी के यहां काम करने वाले युवक को बीच सड़क पर 4 लोगों ने घेर लिया. मारपीट करके 12 लाख रुपये नकद लूट लिए. इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया.

संकेत मुरकुटे स्क्रैप का व्यापार करते हैं. उनके यहां विपुल पराते नामक युवक काम करता है. विपुल गुरुवार की रात 9 बजे के दौरान व्यावसायिक लेन-देन के 12 लाख रुपये लेकर संकेत के पास जा रहा था.

मस्कासाथ पुलिया के समीप 4 आरोपियों ने उसे रोका. बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी. 1 आरोपी ने उसके हाथ से रुपयों की थैली छीन ली और चारों फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही शांतीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. आला अधिकारियों ने नाकाबंदी करके आरोपियों को ढूंढने के आदेश दिए. बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच के यूनिट-3 ने 1 संदिग्ध आरोपी को पकड़ा. देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here