50 रु से कम का नही मिलेगा पेट्रोल, नागपूर के पेट्रोल पंप पर लगा बोर्ड

0
8

नागपुर दिनांक 6 अप्रैल (महानगर प्रतिनिधी)

पेट्रोल डीजल के दाम पिछले 15 दिन से लगभग रोज वृद्धि जारी है और महाराष्ट्र में कई जगह पेट्रोल के दाम 124 रु  लीटर तो डीजल के दाम 103 रु लीटर पहुंच गए है

नागपूर महानगर में पेट्रोल के दाम 120 के पार निकल गए इसी को देखते हुए पंचशील चौक स्थित एक पेट्रोल पंप ने ₹50 से कम का पेट्रोल नही देने का फैसला किया है

इस पेट्रोल पंप ने बाकायदा पेट्रोल भरने वाली मशीन पर बोर्ड लगा दिया है कम से कम ₹50 का पेट्रोल मिलेगा

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है और फिलहाल इससे राहत के कोई संकेत नहीं दिख रहे है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here