शादी का झांसा,युवती से लगातार शारीरिक संबंध,विवाह का डाला दबाव तो…..

0
7

नागपूर दिनांक 6 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

27 वर्षीय युवक ने 25 वर्षीय युवती से जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाए, युवती ने जब शादी का दवाब बनाया तो युवक ने की ऐसी हरकत की मामला थाने पहुंचा

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ कलमना पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी मुरकेवाड़ी, नांदेड़ निवासी सोपान बालाजी बासिंगे (27) बताया गया. पुलिस ने 25 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. विगत जनवरी में पीड़िता की सोपान से पहचान हुई. दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ. सोपान ने उसे विवाह का विश्वास दिलाया.

समय-समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय पहले अचानक आरोपी ने पीड़िता से दूरी बना ली. पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव डाला तो साफ मुकर गया. दोनों के बीच विवाद हो गया.

सोपान ने पीड़िता के रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो भेज दिए. इसका पता चलने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़खानी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here