नागपूर दिनांक 4 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)
रेलवे माल गोदाम क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के मेहनत का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के निर्माण में श्रमिकों का योगदान बहुत अहम है। श्रमिकों के अन्न, वस्त्र, निवारा जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा किया जाना चाहिए। इस दृष्टि से नागपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत श्रमिकों को मकान दिए जाएंगे। श्रमिक इस योजना अंतर्गत अपना आवेदन पेश करें। यह आह्वान केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने किया।
पीड़ित वर्ग को न्याय मिलेगा :
भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के कार्यक्रम में गडकरी बोल रहे थे। कार्यक्रम में जगदंबीप्रसाद पाल, अभिषेक वर्मा, शैलेंद्र पाटील, विलास कांबले, जयकुमार, अंशुमन बैनर्जी, प्रमोद यादव, ए. के. गुड्डू आदि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में गरीब, शोषित पीड़ित जनता को अन्न, वस्त्र, निवारा मिलना चाहिए। गरीब जनता की सेवा ही ईश्वर सेवा के रूप में हम करते हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सरकार इस वर्ग के साथ खड़ी है।
अच्छी शिक्षा मिले :
सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होना चाहिए। अच्छी शिक्षा के बाद बच्चों को रोजगार भी उपलब्ध होना चाहिए। कोविड काल में श्रमिकों ने किया काम उल्लेखनीय है। इस दौरान उन्होंने वयोश्री योजना की संक्षिप्त में जानकारी भी दी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों को साधन वितरण करने की योजना है। सुरेश भट सभागृह में योजना के शिविर शुरू हैं। गडकरी ने ज्येष्ठ और दिव्यांगों को शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया।






