महाराष्ट्र दिनांक 3 अप्रैल (प्रतिनिधी)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक राज ठाकरे से मिलने उनके निवास शिवतीर्थ पहुंचे, दोनों के बीच लगभग 30 मिनट से ज्यादा चर्चा हुई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अचानक इस तरह राज ठाकरे के घर पहुंचने से महाराष्ट्र के राजकारण में हलचल मच गई
गुढीपाडवा के अवसर पर राज ठाकरे ने कल जनता को संबोधित करते हुए शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला था वही योगी सरकार की तारीफ की थी इससे मनसे और भाजपा का गठबंधन होने की चर्चा आरंभ हो गई थी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के राज ठाकरे से उनके घर जाकर मुलाकात करने को गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है






