भारत दिनांक 30 मार्च ( विशेष प्रतिनिधी)
देश के पब्लिक ट्रान्सपोर्ट में दुनिया की आधुनिक तकनीक, जैसे ‘*हवा में उडने वाली बस*’ यानी एरियल ट्राम वे, रोप वे का इस्तेमाल हो इस उद्द्येश से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारी और इस क्षेत्र में काम करने वाले तकनीकी कंपनी के अधिकारीयों के साथ बैठक कर तकनीक की जानकारी ली।
इससे पूर्व नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश और फिर नागपुर में हवा में उड़ने वाली बस चालू करने का मानस व्यक्त किया था
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि 35-40 सीटों वाली उड़ने वाली बस केवल फिलीपींस में चल रही है। अब उसी के तर्ज पर नागपुर में भी लॉन्च किया जाएगा। ये केबल बस नागपुर से रिंग रोड होते हुए पारडी से लंदन स्ट्रीट के लिए चलेगी। इसके बाद हींगाना T पॉइंट, डिफेन्सवाड़ी से वैरायटी चौक तक जाएगी।
इससे पहले नितिन गडकरी ने यूपी में उड़ने वाली बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। तब उन्होंने कहा था, “प्रयागराज में उड़ती बस चलेंगी जिसके लिए योजना बनाई जा रही है।” इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वर्ष 2024 में यूपी में लोगों को हवा में उड़ती बसें दिखाई देंगी।






