बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर (RRR) की आंधी,3 दिन में 500 करोड़…..

0
12

भारत दिनांक 28 मार्च ( प्रतिनिधी)

निर्देशक एसएस राजमौली की फिल्म ‘RRR’ ने मात्र 3 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म को शुक्रवार (25 मार्च, 2022) को रिलीज किया गया था।

इसने पहले ही दिन 257 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था। ‘RRR’ में जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया शरण के भी इसमें छोटे किरदार हैं। ये एक मेगा बजट फिल्म है।

यह फिल्म रियल लाइफ के दो हीरो पर आधारित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत के दौरान अंग्रेजों के नाको-चने चबवा दिए थे। निर्देशक राजामौली का कहना है कि प्रसिद्ध क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को फिक्शनल रूप दिया गया है।

उनका कहना है कि इन क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में बहुत अधिक ज्ञात नहीं है, लेकिन इस काल्पनिक कहानी के जरिए ये दिखाने का प्रयास किया गया है कि उनके जीवन में क्या हुआ था और अगर दोनों एक साथ मिल गए होते तो क्या होता।

‘RRR’ के साथ एक अच्छी बात ये है कि इसे हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी लोग पसंद कर रहे हैं। रविवार को इसने उत्तर भारत में 30 करोड़ रुपए नेट का आँकड़ा पार कर लिया, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस हिंदी भाषा में नेट 74 करोड़ रुपए को पार कर लिया।

फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ हिंदी में ही 100 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर सकती है। बता दें कि टैक्स काट कर आए रुपए को नेट कमाई कहते हैं, वहीं कुल कारोबार को ग्रॉस कह कर सम्बोधित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here