भारत दिनांक 28 मार्च (प्रतिनिधी)
सात दिनों में पेट्रोल-डीजल को लेकर छठवीं बार जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बढ़ोतरी की गई
पिछले मंगलवार से तेल के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई. दो दिन तक कीमत बढ़ने के बाद तीसरे दिन तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. फिर चौथे , पांचवे, छठे और आज सातवे दिन छठवीं बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं.
आज सोमवार को पेट्रोल 31 पैसे वही डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ाए गए है
एक हफ्ते में छह बार के इजाफे के बाद पेट्रोल की कीमतों में 4 रुपये 1 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.






