हाथ पैर बांधे मिली महिला के शव की पहचान हुई,गला घोटकर की गई हत्या

0
22

नागपुर दिनांक 28 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी) 

27 मार्च को उप्पलवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में हाथ पैर बांधे प्लास्टिक बैग में मिली महिला की शिनाख्त करने में पोलीस को सफलता मिली है और उसका गला घोटकर हत्या किए जाने की बात उजागर हुई

मृतक महिला नागपुर शहर की एक नामक स्कूल मे बस कंडक्टर का कार्य करती थी,उसकी उम्र 41 वर्ष और नाम दीपा दास था

दीपा अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी, 26 मार्च की दोपहर को हमेशा की तरह उन्होंने बस सभी बच्चों को घर छोड़ा और फिर ड्राइवर ने उन्हें कुशीनगर में  एक परिचित महिला के घर के पास उतार दिया 10 मिनट बाद दीपा उस महिला के घर से निकली और फिर गायब हो गई

26 मार्च की शाम से ही दीपक के परिजन उसकी खोज कर रहे थे और 27 मार्च की दोपहर उसका मृतदेह कपिल नगर थाना अंतर्गत उप्पलवाडी इंडस्ट्रियल एरिया में लोगों को दिखाई दिया जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी

प्राथमिक जांच के बाद दीपा की हत्या कहीं और कर उसका मृतदेह घटनास्थल पर फेंके जाने का कयास पुलिस द्वारा व्यक्ति किया गया

पोस्टमार्टम के बाद दीपा की हत्या गला घोट कर के जाने के बाद उजागर हुई है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here