IPL: 200 से ज्यादा रन बनाकर भी हारा बैंगलोर

0
20

भारत दिनांक 27 मार्च ( प्रतिनिधी)

पंजाब किंग्स ने रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर के 205 रनों के जवाब में पंजाब ने एक ओऴर बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

देखें स्कोरकार्ड

डु प्लेसिस पारी 88 रनों की तूफानी पारी के दम पर इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया। उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 41 रन और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 32 रन की पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया।

206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में 156 के स्कोर पर पंजाब ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओडियन स्मिथ मैदान पर आए। तब पंजाब को 31 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। ओडियन ने शाहरुख खान के साथ मिलकर मैच पलट दिया। ओडियन को 10 के स्कोर पर अनुज रावत ने ड्रॉप किया था। इसका खामियाजा पूरी बैंगलोर टीम को भुगतना पड़ा।

ओडियन आठ गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहरुख 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह पंजाब किंग्स के आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे सफल चेज है। इससे पहले उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 211 का लक्ष्य हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here