सोनी सब के वागले परिवार ने नागपुर में अपने प्रशंसकों के साथ की ढेर सारी मस्‍ती

0
9

नागपुर दिनांक 25 मार्च 2022 (महानगर प्रतिनिधी)

हाल ही में 300 एपिसोड पूरे करने वाला सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया’ लगभग असल जिन्‍दगी जैसे अपने अफसाने और प्रासंगिक कथानक के कारण दर्शकों का चहेता बना हुआ है।

इस शो ने अपनी शुरूआत से ही टेलीविजन के कोलाहल को तोड़ते हुए आम आदमी की दुविधाएं, सामाजिक सरोकार के मुद्दे और वे आकांक्षाएं दिखाई हैं, जो ठेठ भारतीय परिवारों से मिलती-जुलती हैं। अपने शो को मिले प्‍यार से बेहद खुश ‘वागले की दुनिया’ के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों से मिलने और उनके साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए नागपुर शहर का दौरा किया,। सुमीत राघवन (राजेश वागले) और परिवार प्रणति (वंदना वागले) की टीम का नागपुर शहर में बड़े उत्‍साह और रोमांच से स्‍वागत किया गया।

यह शो आर.के. लक्ष्‍मण द्वारा 80 के दशक में रचित लोकप्रिय सिचुएशनल कॉमेडी के आधुनिक स्‍वरूप के तौर पर लॉन्‍च किया गया है। इसमें अंजन श्रीवास्‍तव (श्रीनिवास वागले) और भारती आचरेकर (राधिका वागले) की भी महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं हैं। आगामी हफ्तों में यह शो कुछ मनोरंजक घटनाएं लेकर आने वाला है, जो वागले परिवार को परेशान करेंगी और दर्शकों को अपने टेलीविजन स्‍क्रीन्‍स से बांधकर रखेंगी।

अथर्व (शीहान कपाही) को लगता है कि उसका एक जुड़वां भाई है, जिसका नाम अभय वागले है। वह अभय को ढूंढने की कोशिश कर रहा है और सोच रहा है कि उसके माता-पिता उससे एक बड़ा रहस्‍य छुपा रहे हैं। इधर राजेश का कामकाजी जीवन तनाव से भरा है, क्‍योंकि उन्‍हें बहुत काम करना पड़ रहा है और बार-बार अजीबोगरीब बॉस मिल रहे हैं। हालांकि वंदना के फिर से कामकाजी महिला बनने से उसका शौक उसका पेशा बन गया है और वह परिवार का खर्च चलाने में योगदान देकर खुश है।

इसके अलावा दर्शकों के लिये कई रोमांचक खुलासे होंगे, जो उन्‍हें निश्चित रूप से अपने सबसे चहेते परिवार के लिये रोमांचित करेंगे।

राजेश की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने कहा, “बतौर एक किरदार, राजेश मेरे लिये खास है, क्‍योंकि ‘वागले की दुनिया’ में उसे निभाकर मैंने सबसे खूबसूरत तरीकों से रोजाना की जिन्‍दगी की बारीकियों को जाना है। हमारे दर्शकों ने हमें असीम प्‍यार और शुभकामनाएं दी हैं, यह भी काफी सुखद है। मैं नागपुर आकर और हमारे प्रशंसकों के साथ बातचीत करके बहुत खुश हूँ, मैं यहाँ दोबारा आना पसंद करूंगा। हमने इस शो को कठिन समय में लॉन्‍च किया था और अब बाहर निकलकर अपने प्रशंसकों का प्‍यार और सराहना देखना जबर्दस्‍त है। हम इस शो में सर्वश्रेष्‍ठ और सबसे प्रासंगिक किस्‍से दिखाने की कोशिश करते हैं और इस कड़ी में अभी बहुत कुछ आना बाकी है, तो देखते रहिये और मुझे यकीन है कि वागले परिवार आपका भरपूर मनोरंजन करता रहेगा।”

 

वंदना की भूमिका निभा रहीं परिवा प्रणति ने कहा, “वागले की दुनिया’ दर्शकों को आसानी से अपने किरदारों और उनकी कहानियों से जोड़ देता है। यह शो अपनी कहानी कहने की कला के जरिये समाज के प्रासंगिक मुद्दों को उठाता है और उन्‍हें इतनी बारीकी से पेश करता है कि लोगों को उन पर यकीन करना और अपनी रोजाना की जिन्‍दगी में उन्‍हें अपनाना आसान लगता है। वंदना आज की नारी का आईना है, जो अपने परिवार और बच्‍चों को आसानी से संभालती है और अपना शौक भी नहीं छोड़ती है। अपने दर्शकों से इतना प्‍यार और तारीफ पाना बेहतरीन लगता है और मैं नागपुर आकर और हमारे प्रशंसकों को बदले में प्‍यार देकर वाकई रोमांचित हूँ।”

 

देखते रहिये ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से’, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here