44 की उम्र में पति की मौत फिर कैंसर, कोरोना ,डिप्रेशन,53 की उम्र में प्यार और शादी

0
10

भारत दिनांक 21 मार्च (प्रतिनिधी)

महिला ने 44 साल की उम्र में अपने पति को साल 2013 में खो दिया था. इसके बाद वह कैंसर और कोविड से पीड़ित हो गई थी. बेटा बाहर रहता था और मां को भारत में अकेले रहना पड़ रहा था. तमाम मुश्किलों के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और पिछले साल उन्हें एक व्यक्ति से प्यार भी हो गया जिससे उन्‍होंने शादी कर ली.

महिला ने कैंसर और डिप्रेशन जैसी बीमारियों को भी झेला था. लेकिन उन्‍होंने कभी उम्‍मीद नहीं खोई. महिला के बेटे जिमीत गांधी ने लिंक्डिन पर अपनी मां की इमोशनल कहानी बयां की है, जिसे यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स ने भी जिमीत के पोस्‍ट की तारीफ की है. Linkedin प्रोफाइल के मुताबिक, जिमीत गांधी दुबई में रहते हैं.

क्‍या लिखा है वायरल पोस्‍ट में  जिमीत गांधी ने अपने पोस्‍ट में अपनी मां को ‘फाइटर’ और ‘वॉरियर’ की उपाधि से नवाजा है. उन्‍होंने जो पोस्‍ट लिखा है, उसके अंश क्‍या हैं? वह आपको बता देते हैं.  जिमीत ने लिखा है, ‘ उन्‍होंने 2013 में अपने पति को खो दिया था. तब उनकी उम्र 44 साल थी. साल 2019 में उन्‍हें स्‍टेज 3 का ब्रेस्‍ट कैंसर हुआ, इसके बाद दो साल तक कई बार कीमोथेरेपी हुई.

दो साल बाद वह ठीक हुईं. कैंसर के इलाज के दौरान वह डेल्‍टा वैरिएंट से ग्रस्‍त हो गईं. इस दौरान उन्‍होंने डिप्रेशन और कैंसर दोनों को झेला. लेकिन उन्‍होंने कभी भी हार नहीं मानी. 52 साल की उम्र में उन्‍हें प्‍यार हो गया. उन्‍होंने शादी की और भारतीय समाज में व्‍याप्‍त कई टैबू को खत्‍म किया. वह फाइटर हैं और वो मेरी मां हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here