नागपूर दिनांक 12 मार्च (महानगर प्रतिनिधी )
पिछले तीन दशकों से जी टीवी देश यंग टैलेंट को अपना सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग टैलेंट दिखाने के लिए एक ग्लोबल मंच उपलब्ध करा रहा है। इस चैनल के सबसे प्रतिष्ठित डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस ने न सिर्फ कुछ बेहद प्रतिभाशाली डांसर्स और अभूतपूर्व डांसिंग स्टाइल्स पेश किए, बल्कि डांस के प्रति इडिया की लगन का गवाह भी बना दर्शकों को इस साल के जबर्दस्त टेलेंट के कुछ आकर्षक प्रोमोज दिखाने के बाद जी टीवी अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी डीआईडी लिटिल मास्टर्स के एक और सीजन का स्वागत करने के लिए तैयार है।
डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 का प्रीमियर 12 मार्च को होगा और इसका प्रसारण हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ जी टीवी पर किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट का मजा बढ़ाते हुए जजों की तिकड़ी रेमो डिसूजा, सोनाली बेंद्र और मौनी रॉय टॉप 15 लिटिल मास्टर्स की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें आगे चलकर तीन टीमों में बांटा जाएगा और इन टीमों का नेतृत्व करेंगे जाने-माने कोरियोग्राफर पॉल मार्शल, वैभव घुगे और वर्तिका झा ये तीनों डांसिंग स्टार्स स्किपर्स बनकर कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करेंगे और इस शो में उनके सफर के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स ने डांस के प्रति इस सच्ची लगन को देश के हर कोने और हर गली में पहुंचाने का फैसला किया है, जहां रहने वाले नन्हे लड़के-लड़कियां दिल से डांस करने का सपना देखते हैं। इसके लिए डीआईडी लिटिल मास्टर्स ने भारत के सबसे बड़े और सबसे विश्वसनीय दानदाता मंच गिव इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस अभियान के अंतर्गत इस शो के स्किपर पॉल मार्शल ने नागपुर में एनजीओ विपला फाउंडेशन के ऐसे 35 गरीब बच्चों के लिए एक डांस वर्कशॉप की जिनमें डास की लगन तो है, लेकिन उन्हें डांस के प्रति अपना प्यार जताने के लिए अब तक कोई मच नहीं मिला था।
उन्होंने हर बच्चे पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया और उन्हें बॉडी मूवमेंट से पहले एक्सप्रेशंस सिखाए। हर बच्चे ने डांस के बारे में कुछ नई चीज सीखी। उन्होंने एक्सप्रेशन के प्रभाव के बारे में जाना और डांसिंग की खुशी सेलिब्रेट की।
इस साझेदारी को लेकर गिव इंडिया के सीओओ सुमित तायल ने कहा, “गिव इंडिया डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स जैसे पॉपुलर शो से जुड़कर बेहद खुशी महसूस कर रहा है। महामारी की वजह से
बच्चे पिछले दो सालों से ज्यादा समय से इस तरह के इवेंट्स से दूर थे लेकिन अब चूंकि ज्यादातर पाबंदियां खत्म हो चुकी हैं, तो हमें उम्मीद है कि हमारी सहयोगी एनजीओ के बच्चे इसमें बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे और भारत के कुछ बेहतरीन कोरियोग्राफर्स से डासिंग के गुर सीखेंगे और एजॉय करेंगे।”
अपनी यात्रा को लेकर पॉल ने कहा, “मुझे इन बच्चों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। जब मैंने इस सेशन की तैयारी की तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं इन नन्हें बच्चों का टीचर हूं लेकिन आज जब मैं मुंबई लौट रहा हूं और डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सेट पर वापसी कर रहा हूं तो मैं एक नया इंसान बनकर जा रहा हूं, जिसमें अपनी कला के प्रति पहले से ज्यादा वफादारी, प्यार और सम्मान है।” उन्होंने आगे कहा, इस दिन की सबसे अच्छी बात यह थी कि सभी बच्चे दिल खोलकर डांस कर रहे थे। हम सभी ने दिल से डांस किया और हम इतने खुश थे मानो गम का नामोनिशान ही नहीं था। इन सभी को खुलकर डास करते देखना वाकई रोमांचक अनुभव था।”
आप सभी से निवेदन है कि डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के साथ इस नेक अभियान में शामिल होकर नीचे दिए गए लिंक के जरिए इन अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा और योग्यता के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दीजिए.
https://fundraisers.giveindia.org/fundraisers/join-hands-with-dance-india-dance-ll-masters:
डीआईडी लिटिल मास्टर्स के कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस का मजा लेने के लिए ट्यून इन कीजिए ज़ी टीवी पर, जहां यह शो शुरू हो रहा है 12 मार्च से, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे






