चार साल बाद परदे पर शाहरुख खान की वापसी,पठान का टीजर जारी

0
12

शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उनके पसंदीदा एक्टर की चार साल बाद पर्दे पर वापसी होने जा रही है। जी हां  शाहरुख खान फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

शाहरुख खान लंबे समय से पर्दे से दूर थे क्योंकि एक पूरे दशक में उसकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही थी उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया और चार साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। किंग की फिल्म पठान का एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गयी।

शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है कि मुझे पता है कि देर हो चुकी है… लेकिन तारीख याद रखना… पठान का समय अब शुरू होता है…25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। यशराज के साथ पठान का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।

 

टीजर में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की झलक देखने को मिली। साथ ही किंग खान की धूंधली सी तस्वीर टीजर में देखने को मिली। टीजर की शुरुआत में जॉन कहते हैं हमारे देश में हम नाम रखते हैं धर्म या जाति से पर उसके पास इनमें से कुछ नहीं था। उसके बाद दीपिका पादुकोण आती हैं और कहती हैं कि यहां तक उसके पास कोई नाम रखने वाला भी नहीं था, अगर कुछ था तो यही एक देश- इंडिया। ये लाइन लोगों में जोश भर देगी।

डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म पठान का न‍िर्माण यशराज बैनर तले हो रहा है। इस हाई बजट फ‍िल्‍म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। इस फ‍िल्‍म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here