आर्यन खान के पास नही था ड्रग्स,ड्रग्स केस में आर्यन के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, SIT ने किये कई खुलासे

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 2 मार्च ( प्रतिनिधी)

ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीनचिट मिलती नजर आ रही हैं. महीनों की जांच के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया है कि शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान क्रूज ड्रग साजिश का हिस्सा नहीं थे.

एसआईटी ने कहा है कि “इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आर्यन खान एक बड़ी ड्रग्स साजिश या एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा था”.

आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं था

एक रिपोर्ट के अनुसार, एसआईटी ने यह भी खुलासा किया कि छापेमारी में कई अनियमितताएं उनकी जांच के दौरान सामने आईं. उन्होंने यह भी पाया कि आर्यन के पास कोई ड्रग्स नहीं था और इसलिए उसे अपना फोन सरेंडर करने की जरूरत नहीं थी और उसकी चैट की जांच करने की कोई जरूरत नहीं थी. जहां तक जानकारी का सवाल है, आर्यन की चैट में किसी अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट का संकेत नहीं था.

आर्यन की व्हाट्सएप चैट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी अपने जमानत आदेश में इसी तरह का बयान दिया था. अदालत ने कहा था कि आर्यन, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट के व्हाट्सएप चैट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया, जिन्हें कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार भी किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here