फार्म हाउस पर जुआ, पोलीस का छापा,22 जुआरी गिरफ्तार,10 लाख का माल जब्त

0
15

नागपुर दिनांक 1 मार्च ( प्रतिनिधी)

गोपनीय जानकारी के आधार पर पोलीस ने एक फार्म हाउस पर छापा मारा. फार्म हाउस के मालिक सहित 22 जुआरी ताश के पत्तों पर बाजी लगाते पकड़े गए. ज्यादातर आरोपी पांचपावली और तहसील थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

आरोपियों में यशोदीप कॉलोनी निवासी सौरव रामप्रसाद गुप्ता (52), लष्करीबाग निवासी मुख्तार खान (40), मोहम्मद जुबैर (32), अब्दुल अजीज उर्फ समीर, सागर सुरेश शेंद्रे (38), बबलू सिप्पा बक्सरे (47), जाहिद शौकत अली (48), शेख जावेद (36), वसीम बशीर खान (32), यूनुस अहमद खान (40), शेख अकरम (33), शेख शाहरुख (27), टिमकी निवासी अरशद खान (33), कासिम इफ्तेखार खान (33), मोहम्मद अफसर (33), सुभाषनगर, पारडी निवासी शेख मोसिम (31), मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद गुफरान (30), अदनान ग्यासुद्दीन खान (25), नालसाहब चौक निवासी जिया इकबाल खान (31), वसीम शकीब अहमद (32), मोहम्मद शहबाज खान (27) और वैशालीनगर निवासी रंजीत सीताराम सहारे (41) का समावेश है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि खैरी गांव में गुप्ता का फार्म हाउस है. यहां बनी इमारत के कमरे में बड़ी संख्या में जुआरी जमा हुए हैं.

खबर के आधार पर पुलिस ने छापा मारा. ताश की बाजी पर लगाए गए 1,06,960 रुपये नकद, मोबाइल, वाहन और ताश के पत्ते सहित 10.28 लाख रुपये का माल जब्त किया गया. पकड़े गए आरोपियों में से कुछ लोग पहले भी जुआ खेलते पकड़े जा चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here