भारत दिनांक 1 मार्च ( प्रतिनिधी)
तीन महीने बाद मंगलवार को कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,915 नए मामले आए हैं। बता दें कि इससे पहले कोरोना के सबसे कम मामले 27 दिसंबर को सामने आए थे। 27 दिसंबर को कोरोना के 6,358 नए मरीज मिले थे।
बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 180 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 16,864 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज घटकर 92,472 हो गए हैं। अब तक कुल 4,23,24,550 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5,14,023 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 6,915 नए मामले आए, 16,864 रिकवरी और 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई।






