स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया जिससे पूरा देश शोक की लहर में डूब गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मुंबई जा सकते हैं और लता दीदी के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की जा सकती है।
लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर 12.30 बजे उनके निवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ प्रताप समदानी ने कहा, यह गहन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती करने के बाद अंगों की विफलता का कारण उनका निधन हुआ।
लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इस दौरान सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे।






