भारत दिनांक 6 फरवरी ( प्रतिनिधी)
मशहूर गायिका लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में निधन हो गया,अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था लेकिन शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. इसके पहले उनकी तबियत में थोडा सुधार होने के बाद वेंटिलेटर से हटा लिया गया था.
लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों की तरह से कहा गया कि उनकी तबियत एक बार फिर से बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया. लेकिन उनका आज निधन हो गया.वहीं लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले शोक जताने के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज डॉ प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी. गायिका लता मंगेशकर की कोरोना से ठीक हो चुकी थी कि लेकिन उम्र संबंधित बीमारियों का उनका इलाज चल रहा रहा. उनके स्वास्थ्य को लेकर ही आशा भोसले उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंची हुई थी.
बता दें कि नवंबर 2019 में सांस लेने में कठिनाई के चलते लता मंगेशकर को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस दौरान उनमें न्यूमोनिया का पता चला था. 28 दिन के उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी. लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें 8 जनवरी को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.






