1फरवरी से खुलेंगे कॉलेज!,इन विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 25 जनवरी (प्रतिनिधि)

राज्य भर में कोरोना (Corona)के कम होते संक्रमण (Infection) को देखते हुए स्कूलों (Schools) के साथ-साथ कॉलेज (College) और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है।

राज्य में कॉलेज 1 फरवरी से फिर शुरू होंगे। हालांकि विश्वविद्यालय और स्थानीय प्रशासन को कोविड की स्थिति के आधार पर निर्णय लेने का अधिकार होगा। दोनों टीका लेने वाले छात्रों को ही कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।

यदि परीक्षाएं (Exams) 15 फरवरी तक ऑनलाइन (Online)आयोजित की जानी हैं, तो यूनिवर्सिटी को यह निर्णय लेने का अधिकार है कि स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं ऑफलाइन हों या ऑनलाइन। वैसे सोमवार से स्कूल शुरू हो गए हैं। स्कूल खुलने के बाद कॉलेज खोले जाने को लेकर दबाव था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here