भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सुपरस्टार खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले युवराज सिंह ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देने का काम किया। जिसमें युवराज ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है।
वहीं युवराज सिंह ने अपने इस ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी साझा की बच्चा और पत्नी दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जिसमें मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमें यह खुशी दी।
युवराज सिंह को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले संस्करण में खेलने के लिए ओमान जाना था, लेकिन वह इस लीग के अभी तक के मैचों में इंडिया महाराजा की तरफ से खेलते हुए नहीं दिखाई दिए।






