नाबालिक से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती,गर्भपात की कोशिश और फिर……

0
18

नागपुर दिनांक 25 जनवरी (महानगर प्रतिनिधि)

पीड़ित किशोरी 17 वर्ष की है। वह 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। मूलत: भंडारा, वर्तमान में शांति नगर निवासी विक्रांत शिवाजी गौरकार (23) के साथ गत दो वर्ष से उसके प्रेम संबंध हैं। विक्रांत ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में वह उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता को गर्भ ठहर गया।

बताया जाता है कि, जब पीड़िता बजाज नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराने पहुंची, तो किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी और पुलिस ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेने पर पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की पोल खुल गई। मामला शांतिनगर थाने को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जबकि पीड़िता उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं कराना चाहती है। उसने पुलिस को चेतावनी दी है कि, यदि उसके प्रेमी को गिरफ्तार िकया गया तो वह जहर पीकर जान दे देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here