विदर्भ दिनांक 6 जनवरी (प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह की ख़बर एक बार फिर सुर्खियों में है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायक अपने ही कुछ मंत्रियों से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो इन मंत्रियों के खिलाफ नाराज विधायकों के एक गुट ने सीधे दिल्ली जाकर हाई कमांड से शिकायत करने का मन बना लिया है।
सूत्रों की माने तो नाराज विधायकों में पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ कांग्रेसी विधायक शामिल है। दिल्ली जाकर वे जल्द कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल से मुलाकात करने वाले हैं। नाराज विधायकों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात का समय मांगा है। 10 दिन पहले विदर्भ के चुनिंदा नाराज कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस मंत्रियों की शिकायत की थी। अब सात से आठ विधायक कांग्रेस के मंत्रियों की सामूहिक रूप से शिकायत सिधे आलाकमान से करने वाले हैं।
इन विधायकों ने अपनी नाराजगी कई बार आक्रामक छबी वाले प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से की लेकिन वहाँ से न्याय न मिलने से अब यह विधायक अपना दुखड़ा आलाकमान के सामने रखने जा रहे है






