डराने लगा कोरोना! नागपूर जिले में दोहरे शतक के करीब नए कोरोना मरीज

0
15

नागपूर दि 4 जनवरी (प्रतिनीधी ) : 

पिछले 5 दिनों से जारी कोरोना की तेज रफ्तार में आज जोरदार उछाल देखने को मिला और ये आंकड़े अब नागपुरवासियो को डराने लगे है

नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी देखी गई और ये आंकड़े जिलावासियों की चिंता बढ़ानेवाले है, हालांकि कोरोना टेस्ट की संख्या में भी बढ़ोतरी रही

आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी रही वही ग्रामीण में भी मरीजों की संख्या बढ़ी

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 7008 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 4022+ ग्रामीण 2986) जिसमे 196 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 166+ ग्रामीण 24+ जिले के बाहर 6 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 26 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 696 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 596,ग्रामीण में 77 और जिले के बाहर के 23 का समावेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here