मुंबई में बेकाबू कोरोना! 10 हजार से ज्यादा मामले,महापौर बोली हम सुनामी के लिए……

0
13

मुंबई दिनांक 4 जनवरी ( प्रतिनिधि)

मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों (Coronavirus Cases in Mumbai) की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10,890 केस सामने आए हैं. ये पिछले दिन आए मामलों से 34 फीसदी ज्यादा है. वहीं बीते 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हुई है. शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 47,476 हो गई है.

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कोरोना वायरस की सुनामी तक झेलने के लिए भी हम तैयार हैं. एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि, महामारी से लड़ाई में डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के बाद अब ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रकोप फैल रहा है. हमारे अस्पताल और कोविड सेंटर्स पूरी तरह से तैयार रहे हैं. वैक्सीनेशन की दर भी अच्छी चल रही है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है.

किशोरी पेडनेकर ने अचानक बढ़ रहे मामलों पर कहा, “हम विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन कर रहे हैं. हमने जंबो क्वारंटीन सेंटर्स तैयार किए हैं. मुंबई और महाराष्ट्र कोरोना के प्रकोप को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, अगर सुनामी भी आ जाती है तो हमें तैयार रहना होगा.” कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुंबई में अस्पताल और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी.

किशोरी पेडनेकर ने कहा, “हमने पिछले समय में हुई गलतियों को ध्यान में रखकर तैयारी की है. अस्पतालों के बेड्स के अलावा करीब 30,000 बेड्स मौजूद हैं और ऑक्सीजन प्लांट्स भी काम कर रहे हैं. लोग भी मौजूद हैं. हम तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here