अर्जुन कपूर ने 12 साल बड़ी मलाइका अरोरा को डेट करने पर कहा…..

0
20

बॉलीवुड के कुछ कपल ऐसे हैं जो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इन्हीं कपल में से एक हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक स्थिर रिश्ते में हैं। शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधी हुआ थी लेकिन मलाइका और अरबाज खान के तलाक के बाद दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के माध्यम से करने लगे।

अर्जुन और मलाइका अक्सर 12 साल की उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल का शिकार हुए हैं लेकिन हर बार इस जोड़े ने या तो इन ट्रोलर्स को इगनोर किया है या फिर किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर इसका जवाब दिया है। हाल ही में, अर्जुन ने फिर से अपनी प्रेमिका मलाइका के साथ उम्र के अंतर के कारण ट्रोल होने के बारे में अपनी राय व्यक्त की।

अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ उम्र का फासला दूर किया

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की गिनती टिनसेल टाउन के ‘आईटी’ कपल्स में होती है। अर्जुन 36 साल के हैं और मलाइका 48 साल के हैं। यह जोड़ी अक्सर 12 साल की उम्र के अंतर के कारण ट्रोल का शिकार हो चुकी है। अर्जुन ने हाल ही में अपनी उम्र के अंतर के कारण ट्रोलिंग के बारे में एक बार फिर बात की।

अभिनेता ने साझा किया, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि मीडिया ट्रोर्लस के कमेंट का मीडिया ही सीरीयस लेती हैं हम नहीं। मैं ट्रोलिंग को गंभीरता से नहीं लेता क्यों की वह सब झूठ है और एक शोर हैं बस। जो मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं उनमें से कितने लोग मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरे जा रहे होगें। यह सब कुछ एक भ्रम हैं। कौन ट्रोल कर रहा हैं कौन नहीं, हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है। इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।

प्यार में उम्र का फासला महत्व नहीं रखता 

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा विशेषाधिकार है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है, बाकी सब तो बस शोर-शराबा है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपनी प्रेमिका मलाइका और अपनी उम्र के फासले के बारे में भी बात करते हुए कहा कि यह महत्व नहीं रखता है हमें बस जीना चाहिए और जीने देने चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि उम्र को देखना और किसी रिश्ते को प्रासंगिक बनाना एक मूर्खतापूर्ण विचार प्रक्रिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here