देशभर में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और इस दौरान 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 124 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। इस दौरान 11,007 रिकवरी हुई हैं।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की बात करें तो देश के 23 राज्यों में कुल 1892 मामले हो चुके हैं. हालांकि, इसके 766 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 568 दर्ज किए गए हैं, दूसरे नंबर पर दिल्ली 382 मामलों के साथ है. इसके अलावा जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले हैं, उनमें केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, तमिलनाडु में 121 और तेलंगाना में 67 केस हैं.






