नागपुर दिनांक 27 अगस्त ( विशेष प्रतिनिधि) : मैग्नेटा आर्ट्स और इवेंट्स द्वारा मिस और मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ नेशन 2021 इस सौंदर्य स्पर्धा का सफल आयोजन किया गया, इस स्पर्धा की मुख्य अतिथि और सेलिब्रिटी ज्यूरी मिसेस वर्ल्ड और अभिनेत्री डॉ.आदिति गोवित्रीकर थी
इस स्पर्धा में पूरे देश में से 22 प्रतियोगीओ का फाइनलिस्ट के तौर पर चयन किया गया , नागपुर में 3 दिन तक चले इस स्पर्धा में अनेक राउंड के बाद विजेता का चयन किया गया
नागपुर की आभा ठाकरे मिस इंडिया क्वीन ऑफ़ नेशन 2021, जुली येंडे वर्धा 1स्ट रनरअप और ईशा सरकार दिव्तीय रनरअप चुनी गई वही रायपुर की श्रीमती श्वेता जायसवाल मिसेस इंडिया क्वीन ऑफ़ नेशन 2021 घोषित की गई, नागपुर की मिसेज अश्विनी चौलवार पहली रनरअप तो औरंगाबाद की सुनीता राजगुरु सेकंड रनरअप रही
स्पर्धा की आयोजक मोनिका गणवीर ने हर साल इसी तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करने का मानस व्यक्त किया






