नागपुर का रेड लाइट एरिया गंगा जमुना को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस की दो स्थानिक महिला नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ आमने सामने आने से संभ्रम की स्थिति निर्माण हुई इसकी मौखिक शिकायते राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले से की गई हैै
शहर की बदनाम बस्ती में कर्फ्यू को लेकर राकांपा नगरसेवक आभा पांडे व राकांपा अर्बन सेल की शहर अध्यक्ष ज्वाला धोटे समर्थकों के साथ आमने-सामने हुईं। एक ही विषय पर पार्टी की दो महिला नेताओं के अलग-अलग आंदोलन व तीखे बयानों को लेकर संगठन में वरिष्ठ स्तर पर मौखिक शिकायतें की गई हैं
बदनाम बस्ती मामले में भी कहा जा रहा है कि दोनाें महिला नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक भूमिका के बारे में किसी पदाधिकारी से चर्चा नहीं की। गंगा-जमुना हटाओ संघर्ष समिति के माध्यम से आभा पांडे पहले भी आंदोलन कर चुकी हैं। समिति में अन्य दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। ज्वाला धोटे के पिता जांबुवंतराव धोटे देह व्यापार में लिप्त महिलाओ को न्याय दिलाने के संघर्ष का नेतृत्व करते रहे हैं। लिहाजा आभा व ज्वाला के संघर्ष में राकांपा की भूमिका साफ नहीं हो पा रही है






