केंद्रीय मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी का नया लुक देखकर लोग चौंक पड़े स्मृति की तस्वीर देख कर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है
एक तरफ कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते जहां बहुत से लोगों का वजन बढ़ गया है तो वहीं कई सेलेब्स ऐसे है जिन्होंने घर बैठे-बैठे अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्म कर ली है। इस लिस्ट में हाल ही में केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी का नाम भी जुड़ गया है। स्मृति ईरानी की एक तस्वीर सामने आईं हैं जिसमें वो पहले से बहुत ही फिट और स्मार्ट नजर आ रही हैं।
चर्चा में स्मृति ईरानी की तस्वीर
स्मृती की तस्वीर जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई। दरअसल इस तस्वीर में स्मृति ईरानी के नए लुक को देखकर यूजर्स हैरान रह गए। इस तस्वीर में स्मृति पहले से बेहद दुबली पतली नजर आ रहीं हैं। स्मृति ईरानी की पिछली तस्वीरों पर ध्यान दें तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आता था, लेकिन इस लेटेस्ट तस्वीर में स्मृति बेहद फिट नजर आ रहीं हैं। कहा जा रहा है कि स्मृति ने पिछले कुछ महीनों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस किया है।





