अंतिम संस्कार में जहरीला भोजन खाने से 45 अस्पताल में भर्ती

0
8

यवतमाल जिले के एक गांव में कथित रूप से विषाक्त भोजन का सेवन करने के बाद कम से कम 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्णी तहसील के अंजिनाइक गांव के निवासियों ने सोमवार को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद भोजन किया, जिसके बाद उन्होंने पेट दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायत की।

अधिकारी ने बताया कि प्रभावित ग्रामीणों को भम्बोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर कुछ की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रामीण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला और एक बच्चे को यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here