अनील कपूर की छोटी बेटी रिया की आज शादी,बॉयफ्रेंड करण बुलानी की बनेगी दुल्हन

0
11

अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया आज दुल्हनिया बनने जा रही है,रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी रचाने जा रही है

शादी की रस्में अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में पूरी की जाएगीं। अनिल कपूर के बंगले में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शादी के वेन्यू यानि अनिल कपूर के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। अब बस इंतज़ार ही दुल्हे राजा और बारात का।

रिया कपूर और करण बूलानी बीते 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों शादी भले ही गुपचुप कर रहे हों, लेकिन इन्होने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया है। रिया अक्सर करण के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लंबे वक्त से इनके चाहने वालों को इनकी शादी की इंतज़ार था। गौरतलब है कि करण बूलानी और रिया फिल्म ‘आयशा’ के दौरान से ही एक दूसरे को जानते हैं। करण बूलानी डायरेक्टर हैं। उन्होने ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। कई फिल्मों और शोज में वह डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम कर चुके हैं। रिया कपूर भी फैशन और जूलरी के बिजनेस में हैं। वह सोनम की फिल्म आयशा प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here