लोकमत चौक पर नीचे गिरे ₹70 और ₹7 लाख गायब

0
9

लोकमत चौक पर दिनदहाड़े  ₹7 लाख रु चुराने की घटना से सनसनी मच गई,नीचे रुपए गिरे ये बताकर 7 लाख रु चुराए गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ लोकमत चौक स्थित डॉक्टर से मिलने अपनी गाड़ी और ड्राइवर के साथ आया था, व्यक्ति पुत्र के साथ डॉक्टर के क्लीनिक में चले गए जबकि ड्राइवर गाड़ी में ही नीचे बैठा रहा तभी वहां तीन अज्ञात लोग आए और उन्होंने ड्राइवर को तुम्हारे रुपए नीचे गिर गए ऐसा बताया ड्राइवर ने झुक कर देखा तो कुछ रुपए नीचे गिरे हुए थे जैसी ही वह ड्राइवर रुपए लेने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा गाड़ी में रखे बैग जिसमें ₹7 लाख और जरूरी कागजात थे चुरा ली गई

व्यक्ति जब नीचे आया तो उसे बैग नहीं दिखाई देने पर उसे चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पोलीस में शिकायत दर्ज की, पोलीस ने तुरंत घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की,सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here