ओलंपिक: हॉकी सेमीफाइनल में हारा भारत ,ब्रोंज मेडल की उम्मीद कायम

0
9

टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल के मैच में भारत को बेल्जियम ने 5-2 से हरा दिया है। जहाँ पहले 3 क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा, अंतिम क्वार्टर में बेल्जियम की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। इस तरह से 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने का भारत का सपना भी टूट गया। हालाँकि, कांस्य पदक के लिए भारतीय हॉकी टीम की उम्मीदें अब भी बची हुई हैं।

भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में बेल्जियम के साथ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के जानकारी दी कि वो भी इस मैच को देख रहे हैं। पूरे देश की नजरें इस मैच पर टिकी हुई थीं। जहाँ दूसरे क्वार्टर के बाद मैच 2-2 की बराबरी पर था, वहीं तीसरा क्वार्टर बिना गोल के ही रहा। उससे पहले भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई थी। मैच का फैसला अंतिम क्वार्टर में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here