गैंग रेप में बड़ा खुलासा,पीड़िता के हाथ से निकलीं 8 पिन

0
9

गुस्से में घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुए गैंग रेप के प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है. किशोरी के उपचार के दौरान डॉक्टर को उसके हाथ में सूजन दिखाई दी. एक्सरे करने पर उसके हाथ के भीतर पिन (टाचनी) होने का पता चला. सर्जरी करने पर उसके हाथ से 8 पिन निकाली गईं. ये पिन उसके हाथ में आरोपियों ने टोची या पीड़िता ने खुद हताश होकर यह काम किया कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है.

मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता के उपचार के दौरान हाथ का एक्सरे निकाला गया था. रिपोर्ट में टाचनी का पता चला. इस संबंध में पुलिस अब तक पीड़िता से पूछताछ नहीं कर पाई है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल पीड़िता का उपचार चल रहा है. दोबारा उसका बयान दर्ज किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here