नागपूर: ग्रामीण में खुले स्कूल,बच्चो में उत्साह

0
12

शिक्षा विभाग ने कोरोना नियमों के पालन के साथ स्कूल शुरू करने की अनुमति देने से नागपूर ग्रामीण में 8 वी से 12 वी के स्कूल फिर से खुल गए है,पहले दिन उपस्थिति कम रही फिर भी स्कूल आने वाले बच्चो में उत्साह दिखा

जिले में कुल 92 स्कूल शुरू हुए हैं .सर्वाधिक 14 स्कूल काटोल तहसील में शुरू हुए. वहीं सावनेर तहसील में कोई भी स्कूल शुरू नहीं हो सके.

स्कूल शुरू करने से पहले विभाग ने सर्वेक्षण कर 81 फीसदी पालकों की सहमति ली थी. बाद में ग्राम पंचायत की ओर से भी मंजूरी दे दी गई. जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर 8वीं से 12वीं तक की 754 स्कूल हैं. इनमें से 69 ग्राम पंचायतों ने ही स्कूल शुरू करने की अनुमति दी. यही वजह रही की कि जिले में 92 स्कूल ही शुरू हो सकें.

पहले दिन 378 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई. काटोल के साथ रामटेक में 11, नरखेड़ 10, उमरेड 9, हिंगना 7, मौदा, भिवापुर व कुही में 6, कलमेश्वर 5, पारशिवनी व कामठी क्रमश: 3 व 2 स्कूल शुरू हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here