नागपूर में क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे है, गुंडों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है इसकी झलक तब देखने मिली जब एक युवक की हत्या करने के इरादे से 15 से 20 लोगो ने हथियारों के साथ गाड़ियों पर बैठकर शांतिनगर और पांच पावली में दहशत मचाई
मिली जानकारी के अनुसार शुभम पंढरी खापेकर नामक युवक की हत्या के उद्देश से 15 से 20 लोगो की टोली ने हाथो में हथियार लेकर शांतिनगर में दहशत मचाई,शुभम घर पर नहीं होने से इन लोगो ने आसपास के इलाकों दहीबाजार,भीम चौक में दहशत मचाई.
ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और नागरिकोंद्वारा इन गुंडों पर तत्काल कारवाई की मांग पोलिससे की गई, पोलिस ने कारवाई करते हुए इस टोली के 13 गुंडों को गिरफ्तार किया,इनसे घातक हथियार भी बरामद किए गए






